रायपुर/बिलासपुर। समाज कल्याण विभाग के जिला पुनर्वास केंद्र बिलासपुर में पदस्थ बाबू अनिश मानिकपुरी सहायक ग्रेड- 3 कार्यालय में बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहते हैं तथा आदतन हमेशा कार्यालय दोपहर 12 बजे के बाद आते हैं और शाम 6 बजे के बाद कार्यालय में रुककर अनैतिक कार्य करते है। इसकी शिकायत भी अधिकारी को की गई थी किंतु इनको शासन और अपने अधिकारियों का कोई भी भय नहीं है क्योंकि जानकारी होने के बाद भी इनके विरुद्ध आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई है। विधानसभा सत्र के दौरान भी ये बिना अनुमति के कार्यालय से गायब थे।
कैश बुक से छेड़छाड़ – बाहरी व्यक्तियों से लिखवाया
इनके द्वारा कार्यालय में संधारित पुराने कैश बुक को जला दिया गया था तथा नई कैश बुक बनाकर छेड़छाड़ कर उसमें फर्जी प्रविष्टियां की गई है, जिसमें अधिकारियों के हस्ताक्षर भी नहीं है। इसकी जानकारी भी पूर्व और वर्तमान अधिकारी को है। सभी कैश बुक बाहरी व्यक्तियों से कार्यालय से बाहर ले जाकर लिखवाते है। परिवीक्षा अवधि समाप्त होने के बाद भी इनके द्वारा विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण नहीं किया गया है। अब देखना होगा कि शिकायतों के बाद उच्च अधिकारी इस बाबू के ऊपर क्या कार्यवाही करते हैं।




