छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग न्यूज : खेत में कड़कती बिजली ने ली एक महिला की जान, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल, आसमान से टूटी आफ़त

खैरागढ़। खेतों में मेहनत कर रहीं ग्रामीण महिलाओं पर बुधवार शाम प्रकृति ने कहर बरपा दिया। ग्राम दाऊजरी में तकरीबन 3: 30 बजे अचानक मौसम ने करवट ली, और तेज गड़गड़ाहट के साथ आसमान से बिजली गिरी। यह बिजली खेत में काम कर रहीं चार महिलाओं पर आ गिरी।

हादसा इतना भीषण था कि राज बाई कश्यप (50 वर्ष), पत्नी तुलाराम कश्यप की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उनके साथ काम कर रहीं तीन महिलाएं – बिरझा यादव (55), शशि यादव (50) और बुधियारिन बाई यादव (60) – गंभीर रूप से झुलस गईं। उन्हें तुरंत गंडई अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी है।
यह हादसा जैसे ही गांव में पहुंचा पूरा दाऊजरी शोक की चादर में लिपट गया। हर आंख नम हो गई, हर मन व्याकुल। खेतों में अपनी मेहनत से परिवार पालने वाली महिलाएं जब इस कदर कुदरत का शिकार बन जाएं, तो गांव की पीड़ा शब्दों में समाना मुश्किल हो जाता है।
राज बाई की असामयिक मौत ने एक पूरा परिवार उजाड़ दिया। जो सुबह खेत की पगडंडी पर हँसती-चहकती गई थीं, शाम को वही पगडंडी उनके अंतिम सफर की गवाह बन गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts