छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस पर नशा मुक्ति एवं धूम्रपान निषेध कार्यक्रम आयोजित

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 31 मई 2025/ जिला प्रशासन के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर आज “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” थीम पर समाज कल्याण विभाग द्वारा वरदान नशामुक्ति केन्द्र गोरखपुर गौरेला एवं कला निकेतन हॉटल गौरेला में मद्यपान एवं अन्य मादक द्रव्यों-पदार्थो तथा नशीली दवाओं के दुरूपयोग की रोकथाम हेतु समुदाय में व्यापक जागरूकता विकसित करने के लिए एवं नशा मुक्ति एवं धूम्रपान निषेध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही विकासखण्ड गौरेला, पेण्ड्रा एवं मरवाही के विभिन्न ग्राम पंचायतों एंव नगरीय क्षेत्रों में भारत माता वाहिनी योजना अंतर्गत पंजीकृत महिला स्वः सहायता समूहों द्वारा रैली निकालकर समाज में नशीली पदार्थ के सेवन से होने वाले हानि के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा अपना अनुभव साझा किया गया तथा शपथ दिलाकर नशामुक्त होने एवं शरीर को कैसे स्वस्थ्य रखें के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में श्री शिवनाथ बघेल अध्यक्ष जनपद पंचायत गौरेला, रामप्रकाश सरपंच गोरखपुर, अफसर खान उप सरपंच गोरखपुर, मथुरा सोनी सामाजिक कार्यकर्ता, समाज कल्याण विभाग अधिकारी-कर्मचारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यकर्ता, स्वास्थ्य मितानिन, आस-पास के ग्रामीणजन एवं नशामुक्ति केन्द्र के संचालनकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts