Blog

जमकर कीजिए सोने-चांदी की खरीदारी, दूसरे दिन गिरे भाव

शादी का सीजन चल रहा है.ऐसे में अगर आप सोने व चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जान ले मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने व चांदी के भाव में गिरावट देखी गई है. बाजार जाने से पहले यहां एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 59,050 रुपए व 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 62,000 रुपए दर्ज किया गया है. वहीं,चांदी प्रति किलो 81,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी.

सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के सदस्य मनीष शर्मा ने Local 18 को बताया सोने व चांदी के भाव में गिरावट देखी की गई. प्रति किलो चांदी के भाव में आज 400 रुपए की गिरावट देखी गई. आज चांदी प्रति किलो 81,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल (बुधवार)शाम तक चांदी 81,400 रुपए की दर से बेची गई थी.

सोने के भाव गिरे
मनीष शर्मा ने बताया, 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव मे 420 रुपए से अधिक की गिरावट देखी गयी हैं. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 59,450 रुपए बिका.आज भी इसकी कीमत 59,050 रुपए तय की गई है. यानी दाम में 400 रुपए की गिरावट देखी गयी हैं. वहीं, बुधवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 62,420 रुपए के भाव से खरीदा.आज भी इसकी कीमत 62,000 रुपए तय की गयी है. यानी भाव में 420 रुपए की गिरावट देखी गई हैं.

सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल
सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदे.यही सोने की सरकारी गारंटी है. आपको बताते भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होता है.जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts