मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण, सुशासन, विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं के मैदानी क्रियान्वयन की संभागवार समीक्षा बैठकें लेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार 17 दिसंबर को प्रात: 10.30 बजे उज्जैन में पहली संभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक में संभाग के सभी जिलों के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी और मैदानी अधिकारी शामिल होंगे। बैठक उज्जैन कलेक्ट्रेट कार्यालय के विक्रमादित्य संकुल भवन में होगी।
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




