समंदर की गहराइयों में अब भारत की ताकत पहले से कहीं ज्यादा घातक होने जा रही है. दुश्मन को भनक भी नहीं लगेगी और पानी के नीचे से उठेगा ऐसा आग का गोला, जो पलभर में सब कुछ तबाह कर देगा. भारतीय नौसेना ने ब्लैक शार्क एडवांसड (BSA) हेवीवेट टॉरपीडो के लिए 1896 करोड़ रुपए की डील फाइनल कर ली है. यह डील सिर्फ हथियारों की खरीद नहीं है, बल्कि हिंद महासागर में भारत की अंडरवॉटर स्ट्राइक कैपेबिलिटी को नई ऊंचाई देने वाला फैसला है. कराची जैसे दुश्मन के अहम समुद्री ठिकाने अब कहीं ज्यादा करीब और ज्यादा असुरक्षित हो गए हैं
- Comments
- Facebook Comments
- Disqus Comments




