Blog

श्रीलंका ने 18 भारतीय मछुआरों को किया रिहा, वापस लौटे अपने वतन

श्रीलंकाई नौसेना द्वारा हाल में गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 18 भारतीय मछुआरे मंगलवार को स्वदेश लौट आए. मछुआरे कोलंबो से विमान के जरिये यहां पहुंचे और तमिलनाडु मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कुछ पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया.

मछुआरों को मंगलवार को पूर्वोत्तर में मन्नार के तट पर गिरफ्तार कर लिया गया और उनके दो ट्रॉलर जब्त कर लिए गए. नियमों के उल्लंघन के आरोप में श्रीलंका की नौसेना ने गिरफ्तार किया था और वहां की जेल में बंद कर दिया था.

पकड़े गए 18 मछुआरों को मन्नार के थलपाडु पियर तक ले जाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए तलाईमन्नार मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया. अधिकारियों ने बताया कि एक स्थानीय अदालत ने इस महीने की शुरुआत में ही उनकी रिहाई का आदेश दिया था, इस आदेश के बाद उन्हें कुछ समय के लिये वहां एक शिविर में ही रखा गया

एक आधिकारिक बयान में आज कहा गया कि श्रीलंकाई नौसेना ने द्वीप राष्ट्र के जल क्षेत्र में कथित तौर पर अवैध शिकार करने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनके ट्रॉलर जब्त कर लिए हैं. यह इस महीने की ऐसी तीसरी घटना है.

श्रीलंका नौसेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मछुआरों को मंगलवार को पूर्वोत्तर में मन्नार के तट पर गिरफ्तार कर लिया गया और उनके दो ट्रॉलर जब्त कर लिए गए. इसमें कहा गया है कि पकड़े गए 18 मछुआरों को मन्नार के थलपाडु पियर तक ले जाया गया और आगे की कार्रवाई के लिए तलाईमन्नार मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts