Blog

सस्ता हुआ सोना, चांदी रही स्थिर, फटाफट चेक करें भाव

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, कमजोर ग्लोबल ट्रेड के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 50 रुपये की गिरावट के साथ 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था.

75,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही चांदी
हालांकि, चांदी 75,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही. एचडीएफसी सिक्योरिटीज में सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटी) सौमिल गांधी ने कहा, “दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमतें (24 कैरेट) 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं, जो पिछले बंद के मुकाबले 50 रुपये की गिरावट को दर्शाता है.”

विदेशी बाजारों में सोने की कीमत में गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 1 डॉलर की गिरावट के साथ 2,021 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी मामूली बढ़त के साथ 22.82 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

मिस्ड कॉल से सोने का रेट जानना है बेहद आसान
उल्लेखनीय है कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts