Blog

35 सोमालियाई समुद्री लुटेरों को लेकर मुंबई पहुंचा INS कोलकाता, समंदर से पकड़े गए थे पाइरेट्स, अब पुलिस के हवाले

सोमालिया तट के पास एक अभियान में पकड़े गए 35 समुद्री लुटेरों को लेकर युद्धपोत आईएनएस कोलकाता शनिवार सुबह मुंबई पहुंचा. भारतीय नौसेना ने यह जानकारी दी. उसने कहा कि यहां लाने के बाद इन समुद्री लुटेरों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया. यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन संकल्प’ के तहत की गई, जिसके तहत भारतीय नौसेना के जहाजों को अरब सागर और अदन की खाड़ी में तैनात किया गया है, ताकि क्षेत्र से गुजरने वाले नाविकों और मालवाहक पोतों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

नौसेना ने कहा, ‘आईएनएस कोलकाता पकड़े गए 35 समुद्री लुटेरों को लेकर 23 मार्च को मुंबई पहुंचा. भारतीय कानूनों, विशेष रूप से समुद्री डकैती-रोधी अधिनियम, 2022 के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए समुद्री लुटेरों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया.’ नेवी के अधिकारियों ने बताया कि विशिष्ट सूचना के आधार पर 15 मार्च की सुबह शुरू हुए 40 घंटे से अधिक समय तक चले अभियान के दौरान आईएनएस कोलकाता ने अरब सागर में समुद्री लुटेरों के जहाज ‘एक्स-एमवी रुएन’ को रोका.

40 घंटे तक चला ऑपरेशन
नौसेना ने बताया कि एक्स-एमवी रुएन पोत का इस्तेमाल समुद्र में लूटपाट करने और वाणिज्यिक पोतों को बंधक बनाने के लिए किया जा रहा था. 15 मार्च को 40 घंटे से ज्यादा समय तक चले ऑपरेशन में INS कोलकाता ने यूकेएमटीओ (यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम) से भारतीय नौसेना के सूचना संलयन केंद्र-हिंद महासागर क्षेत्र के इनपुट के आधार पर अरब सागर में समुद्री डाकू जहाज पूर्व-एमवी रुएन को रोक दिया था. जहाज का इस्तेमाल समुद्री डकैती के लिए हमलों और व्यापारियों के अपहरण के लिए मदर शिप के रूप में किया जा रहा था. जिसके बाद 15 मार्च की सुबह INS कोलकाता ने समुद्री डाकू जहाज पर नजर रखनी शुरू कर दी.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts