Blog

अमेरिका में दूध का कारोबार करने के लिए अमूल ने अमेरिकी डेयरी ‘मिशिगन मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन’ के साथ सांझेदारी की है.

भारत की प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल अब अमेरिका में भी दूध का कारोबार करेगी. इसी के साथ अमूल ब्रांड की मालिक गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन अमेरिका में डेयरी क्षेत्र में काम करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है. अमेरिका में अमूल ब्रांड का दूध बेचने के लिए गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन अमेरिकी डेयरी ‘मिशिगन मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन’ के साथ सांझेदारी की है. यह अमेरिकी डेयरी कंपनी 108 साल पुरानी है.

जीसीएमएमएफ के मैनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने को-ऑपरेटिव की एनुअल मीटिंग में कंपनी के अमेरिका में कारोबार करने की घोषणा की. मेहता ने कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमूल अमेरिका में अपने मिल्‍क प्रोडक्‍ट को लॉन्च करेगा. अमेरिका के 108 साल पुराने डेयरी सहकारी संघ – मिशिगन मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन से करार किया है.”

भारतीय और एशियाई लोगों पर नजर
जयेन मेहता ने कहा कि अमेरिका में भारतीय और एशियाई लोगों की संख्‍या भी काफी है. उन्होंने कहा कि अमूल को उम्मीद है कि वह ब्रांड का विस्तार करेगा सबसे बड़ी डेयरी कंपनी बनेगा. अमूल भारत में बहुत लोकप्रिय है. भारत में ‘श्वेत क्रांति’ लाने में अमूल का बड़ा योगदान है. इसकी सफलता ने ही भारत में डेयरी को-ऑपरेटिव को बड़े पैमाने पर फैलाया और इसी के चलते नेशनल डेयरी डेवलपमेंट बोर्ड की भी नींव पड़ी.

यह होगी अमेरिकियों के लिए पैकेजिंग
अमूल अमेरिका में एक गैलन (3.8 लीटर) और आधा गैलन (1.9 लीटर) की पैकेजिंग में दूध बेचेगा. अमेरिका में 6% फैट वाला अमूल गोल्ड ब्रांड, 4.5% फैट वाला अमूल शक्ति ब्रांड, 3% फैट वाला अमूल ताजा और 2% फैट अमूल स्लिम ब्रांड ही सेल किया जाएगा. इन ब्रांड्स को अभी ईस्ट कोस्ट और मिड-वेस्ट मार्केट में बेचा जाएगा.

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts